
दुबई वीजा की जानकारी
दोस्तों, दुबई जाने के लिए आपको दुबई का वीजा और दुबई जाने और दुबई से आने के लिए फ्लाइट टिकट चाहिए होगी | दुबई का वीजा लेने के लिए आप किसी भी ट्रेवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं दुबई का वीजा 3 से 4 दिन में मिल जाता है इसके लिए हमें कुछ कागजात कि जरुरत पड़ती है जैसे
- दुबई का होटल बुकिंग
- फ्लाइट टिकट
- पासपोर्ट ( जिसके कम से कम ख़त्म होने में 6 महीने का समय होना चाहिए )
- सफ़ेद बैकग्राउंड का पासपोर्ट साइज फोटो
- पैनकार्डइन सभी कागजात कि जरुरत पड़ती है अगर आप हमसे वीजा लेना चाहते है तो आप हमसे भी वीजा ले सकते है दुबई का वीजा आप को 300 AED में मिल जायेगा अगर आपके बच्चे 18 साल से छोटे है तो आप को वीजा कि कम पैसे देने पड़ते है बच्चे का वीजा आपको 80 AED में मिल जायेगा |
फ्लाइट टिकट बुकिंग

रहने का खर्च
इसके बाद अब आप का जो भी खर्चा आने वाला है वो आप का दुबई में घूमने और अगर आप शॉपिंग करते है तो उसी पर आने वाला है दुबई में सबसे जायदा खर्चा दुबई में घूमने पर ही आता है जिसमे आप कि एक्टिविटी टिकट का खर्चा और जो आप आने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट यूज़ करते है उसका खर्चा आता है अगर आप अपना कम खर्च करना चाहते हैं तो आप ऐसी एक्टिविटी पर घूमने जाएं जहां पर एंट्री फीस न लगती हो या फिर उसकी बहुत ही कम फीस लगती हो अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा रहे है तो आपको अपने घूमने के खर्चे में बचत करनी होगी, दुबई में फेमस जगह पर घूमने के बाद आप ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां पर एंट्री फीस न लगती हो या फिर बहुत ही कम हो इसके अलावा आपका जो भी खर्च आता है वह कैब में घूमने से आता है इस खर्च से बचने के लिए आप दुबई की सार्वजनिक मेट्रो या बस का उपयोग कर सकते हैं

दुबई में खाने पर होने वाला खर्च
भारत की तुलना में दुबई में खाने के दाम कुछ ज्यादा हो सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो प्रति व्यक्ति भोजन का खर्च 40 से 50 AED तक आता है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹1000 के बराबर होता है। हालांकि, बजट में रहने के लिए आप अपने होटल के पास स्ट्रीट फूड ट्राय कर सकते हैं। दुबई की सड़कों पर छोटे-छोटे लोकल रेस्टोरेंट आसानी से मिल जाते हैं, जहां 20 से 30 AED (₹600–₹700) में भरपेट खाना मिल जाता है।अगर आप दोपहर और रात का खाना स्ट्रीट फूड से करते हैं, तो आपकी काफी बचत हो सकती है, जिसे आप घूमने या शॉपिंग में खर्च कर सकते हैं।
दुबई में घूमने का खर्च
दोस्तों अगर आप गर्मी के दिनों में दुबई घूमने जाते हैं तो आप दुबई में इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं
पहले दिन :
आप दुबई की फेमस एक्टिविटी Marina Dhow घूमने के लिए जा सकते हैं जहां पर आपका पहले दिन का डिनर भी हो जाएगा जिसके लिए आपको अलग से कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं होती है अगर आप का होटल बुर दुबई या डेरा में है तो आप को मरीना घूमने जाने के लिए 110 से 120 AED में Dhow Cruise का टिकट मिल जायेगा जिसमे आप का होटल से आना और जाना भी शामिल होगा | अगर आप और भी कम में घूमना चाहते है तो आप को 80 से 90 AED में Creek Dhow Cruise घूमने का मौका मिल जाता है जोकि अल सीफ बुर दुबई एरिया में पड़ता है |
दूसरा दिन :
दूसरे दिन आप दुबई के सबसे बड़े दुबई मॉल में बना एक्वेरियम एंड अंडरवाटर ज़ू घूमने के लिए जा सकते है दुबई की चिलचिलाती धुप से बचने के लिए यह एक इंडोर एक्टिविटी है, जिसमे आपको समुद्री जीवों को नज़दीक से देखने का मौका मिलता है
तीसरा दिन :
इस दिन आप दुबई की फेमस जगह स्की दुबई और दुबई का Museum of the Future घूमने के लिए जा सकते है अगर आप दुबई की गर्मी से कुछ समय के लिए राहत चाहते हैं, तो Ski Dubai एक शानदार विकल्प है। यहां आप बर्फ पर स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और पेंगुइन से मिलने जैसे अनोखे अनुभव का आनंद ले सकते है वो भी मॉल के अंदर! यह जगह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है, और गर्मियों में दुबई आने वालों के लिए एक must-visit डेस्टिनेशन है। पहले से टिकट बुक करके आप समय और भीड़ दोनों से बच सकते हैं। अगर आप दुबई की गर्मी में ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ ठंडक के साथ-साथ ज्ञान और भविष्य की झलक भी मिले, तो आप के लिए Museum of the Future एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों को इंटरैक्टिव तरीके से अनुभव कर सकते हैं। यह जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए रोमांचक और प्रेरणादायक है।
चौथा दिन :
अगर आप दुबई की गर्मियों में पानी के रोमांच और मस्ती की तलाश में हैं, तो Aquaventure Waterpark आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क है जहाँ 100+ से ज्यादा वॉटर स्लाइड्स, रिवर राइड्स और बच्चों के लिए अलग ज़ोन हैं। यहां आप शार्क टनल से लेकर डॉल्फ़िन के साथ इंटरैक्शन तक का अनुभव ले सकते हैं। फैमिली, कपल्स और बच्चों सभी के लिए यह एक यादगार और ठंडी-ठंडी छुट्टी बन सकती है।


