Tour Trips Dubai

गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा

दोस्तों, हमें आज भी अच्छे से याद है की जब बचपन में हमारी गर्मियों की छूटी होती थी तो हम अपने नाना नानी के घर घूमने जाते थे और जो हमारे मामा के बच्चे होते थे उनके साथ हम खूब सारी मस्ती करते थे, जैसे जैसे समय बदला, अब लोग बहुत कम ही है जो अपने नाना नानी के घर जाते है, आज के समय में जायदातर बच्चे अपने माता पिता से एक ही बात करते है की हमें विदेश घुमाने लेकर चले | अगर आप भी गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का प्लान बना रहे है तो आज के इस लेख में हम लोग जानेगे कि कैसे आप अपने बच्चो के साथ गर्मियों में दुबई घूमने का प्लान बना सकते है क्युकी आपको बजट के बारें में जरूर जाना चाहिए कि दुबई घूमने में कितना खर्चा आने वाला है
अगर आप के परिवार में 4 से 5 लोग है तो आप को पहले ही अपना प्लान बना लेना चाहिए कि आप कितना पैसा घूमने पर और कितना खर्चा शॉपिंग पर करने वाले है

गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा
गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा

दुबई वीजा की जानकारी

दोस्तों, दुबई जाने के लिए आपको दुबई का वीजा और दुबई जाने और दुबई से आने के लिए फ्लाइट टिकट चाहिए होगी | दुबई का वीजा लेने के लिए आप किसी भी ट्रेवल एजेंट से संपर्क कर सकते हैं दुबई का वीजा 3 से 4 दिन में मिल जाता है इसके लिए हमें कुछ कागजात कि जरुरत पड़ती है जैसे

  • दुबई का होटल बुकिंग
  • फ्लाइट टिकट
  • पासपोर्ट ( जिसके कम से कम ख़त्म होने में 6 महीने का समय होना चाहिए )
  • सफ़ेद बैकग्राउंड का पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैनकार्डइन सभी कागजात कि जरुरत पड़ती है अगर आप हमसे वीजा लेना चाहते है तो आप हमसे भी वीजा ले सकते है दुबई का वीजा आप को 300 AED में मिल जायेगा अगर आपके बच्चे 18 साल से छोटे  है तो आप को वीजा कि कम पैसे देने पड़ते है बच्चे का वीजा आपको 80 AED में मिल जायेगा |

फ्लाइट टिकट बुकिंग

दोस्तों हम बात करते है फ्लाइट बुकिंग कि, तो सबसे पहले आप जब भी दुबई घूमने का प्लान करें तो सबसे पहला काम फ्लाइट टिकट बुक करने का करें क्युकी आप जितना जल्दी फ्लाइट बुक करेंगे आप को फ्लाइट के रेट कम मिलेंगे | इसलिए कोशिस करें कि ट्रिप प्लान करने से 15 से 30 दिन पहले ही अपनी फ्लाइट कि टिकट बुक कर ले अगर हम बात करें कि फ्लाइट का कीमत कितना देना पड़ सकता है तो आप को दुबई जाने के लिए एक तरफ का 15 हजार रुपये प्रति ब्यक्ति देना पड़ सकता है आपका दुबई आना जाना लगभग 30 से 35 हजार रुपये में प्रति व्यक्ति के हिसाब से हो जाता है
अगर आप चाहते है कि फ्लाइट कि टिकट आपको और कम पैसे में मिल जाये तो आप को अपना बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड को उपयोग करना चाहिए जिससे आप को लगभग 5 से 7 हजार रुपये कि बचत हो सकती है
गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा
गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा

रहने का खर्च

दुबई में आप होटल बुक कर सकते है होटल का खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप किस टाइप का होटल बुक कर रहे है | जैसे 3 स्टार, 4 स्टार, 5 स्टार, अगर आप चाहते है कि आप को जायदा खर्चा न देने पड़े तो आप होटल के बजाय अपार्टमेंट में रुक सकते है जोकि आप को होटल से काम पैसो में मिल जाता है अगर आप कि फैमली में कुल 4 लोग है तो आप को होटल में एक रात का रुकने के लिए 6 हजार तक का खर्चा आ सकता है क्युकी आप का रूम में 2 लोग आसानी से रूक सकते हो |अगर आप और पैसो को सेव करना चाहते है तो आप अपार्टमेंट में रुक सकते है जो कि आप होटल से काफी सस्ता मिल जायेगा

इसके बाद अब आप का जो भी खर्चा आने वाला है वो आप का दुबई में घूमने और अगर आप शॉपिंग करते है तो उसी पर आने वाला है दुबई में सबसे जायदा खर्चा दुबई में घूमने पर ही आता है जिसमे आप कि एक्टिविटी टिकट का खर्चा और जो आप आने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट यूज़ करते है उसका खर्चा आता है अगर आप अपना कम खर्च करना चाहते हैं तो आप ऐसी एक्टिविटी पर घूमने जाएं जहां पर एंट्री फीस न लगती हो या फिर उसकी बहुत ही कम फीस लगती हो अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ घूमने जा रहे है तो आपको अपने घूमने के खर्चे में बचत करनी होगी, दुबई में फेमस जगह पर घूमने के बाद आप ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां पर एंट्री फीस न लगती हो या फिर बहुत ही कम हो इसके अलावा आपका जो भी खर्च आता है वह कैब में घूमने से आता है इस खर्च से बचने के लिए आप दुबई की सार्वजनिक मेट्रो या बस का उपयोग कर सकते हैं

 

गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा
गर्मियों के दिनों में दुबई घूमने का कैसे करें प्लान, जानें कितना खर्चा आएगा

दुबई में खाने पर होने वाला खर्च

भारत की तुलना में दुबई में खाने के दाम कुछ ज्यादा हो सकते हैं। अगर आप किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाते हैं, तो प्रति व्यक्ति भोजन का खर्च 40 से 50 AED तक आता है, जो भारतीय रुपयों में लगभग ₹1000 के बराबर होता है।  हालांकि, बजट में रहने के लिए आप अपने होटल के पास स्ट्रीट फूड ट्राय कर सकते हैं। दुबई की सड़कों पर छोटे-छोटे लोकल रेस्टोरेंट आसानी से मिल जाते हैं, जहां 20 से 30 AED (₹600–₹700) में भरपेट खाना मिल जाता है।अगर आप दोपहर और रात का खाना स्ट्रीट फूड से करते हैं, तो आपकी काफी बचत हो सकती है, जिसे आप घूमने या शॉपिंग में खर्च कर सकते हैं।

दुबई में घूमने का खर्च

दोस्तों अगर आप गर्मी के दिनों में दुबई घूमने जाते हैं तो आप दुबई में इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं

पहले दिन :

आप दुबई की फेमस एक्टिविटी Marina Dhow घूमने के लिए जा सकते हैं जहां पर आपका पहले दिन का डिनर भी हो जाएगा जिसके लिए आपको अलग से कोई भी पैसे देने की जरूरत नहीं होती है अगर आप का होटल बुर दुबई या डेरा में है तो आप को मरीना घूमने जाने के लिए 110 से 120 AED में Dhow Cruise का टिकट मिल जायेगा जिसमे आप का होटल से आना और जाना भी शामिल होगा | अगर आप और भी कम में घूमना चाहते है तो आप को 80 से 90 AED में Creek Dhow Cruise घूमने का मौका मिल जाता है जोकि अल सीफ बुर दुबई एरिया में पड़ता है |

दूसरा दिन :

दूसरे दिन आप दुबई के सबसे बड़े दुबई मॉल में बना एक्वेरियम एंड अंडरवाटर ज़ू घूमने के लिए जा सकते है दुबई की चिलचिलाती धुप से बचने के लिए यह एक इंडोर एक्टिविटी है, जिसमे आपको समुद्री जीवों को नज़दीक से देखने का मौका मिलता है

तीसरा दिन :

इस दिन आप दुबई की फेमस जगह स्की दुबई और दुबई का Museum of the Future घूमने के लिए जा सकते है अगर आप दुबई की गर्मी से कुछ समय के लिए राहत चाहते हैं, तो Ski Dubai एक शानदार विकल्प है। यहां आप बर्फ पर स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और पेंगुइन से मिलने जैसे अनोखे अनुभव का आनंद ले सकते है वो भी मॉल के अंदर! यह जगह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है, और गर्मियों में दुबई आने वालों के लिए एक must-visit डेस्टिनेशन है। पहले से टिकट बुक करके आप समय और भीड़ दोनों से बच सकते हैं। अगर आप दुबई की गर्मी में ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहाँ ठंडक के साथ-साथ ज्ञान और भविष्य की झलक भी मिले, तो आप के लिए Museum of the Future एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहाँ आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, हेल्थ इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे विषयों को इंटरैक्टिव तरीके से अनुभव कर सकते हैं। यह जगह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए रोमांचक और प्रेरणादायक है।

चौथा दिन :

अगर आप दुबई की गर्मियों में पानी के रोमांच और मस्ती की तलाश में हैं, तो Aquaventure Waterpark आपके लिए परफेक्ट जगह है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वाटर पार्क है जहाँ 100+ से ज्यादा वॉटर स्लाइड्स, रिवर राइड्स और बच्चों के लिए अलग ज़ोन हैं। यहां आप शार्क टनल से लेकर डॉल्फ़िन के साथ इंटरैक्शन तक का अनुभव ले सकते हैं। फैमिली, कपल्स और बच्चों सभी के लिए यह एक यादगार और ठंडी-ठंडी छुट्टी बन सकती है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top