Tour Trips Dubai

हेलो दोस्तों कैसे हो, आशा करता हूँ की आप सभी बहुत अच्छे होंगे, अगर आप भी दुबई घूमना चाहते है और आप को नहीं पता है की आप दुबई का वीजा कैसे ले सकते है तो आज की यह पोस्ट सिर्फ आप के लिए है | अगर आप पोस्ट को अंत तक पड़ते है तो आप को वीजा मिलने से कोई नहीं रोक सकता है | आज की इस पोस्ट में हम लोग, उन सभी टॉपिक्स पर बात करने बाले है जो Visa के लिए जरुरी है
तो चलिए दोस्तों पोस्ट को शुरू करते है,

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

 

दुबई कैसे जाएं?

भारतीय लोगो के लिए दुबई जाने का एक अलग ही अनुभव होता है, कुछ लोग दुबई घूमने के लिए जाते है और कुछ लोग नौकरी करने या फिर उसकी तलाश में दुबई जाते है दुबई घूमने जाने के लिए अलग प्रकार का वीजा मिलता है , अगर आप नौकरी करने जा रहे है तो आप को अलग प्रकार का वीजा मिलता है आज की इस पोस्ट में हम लोग घूमने जाने के लिए Visa की बात करेंगे
भारत से हर साल लाखो की संख्या में भारतीय पर्यटक दुबई घूमने के लिए जाते है दुबई घूमने जाने के लिए हमारे पास वीजा और पासपोर्ट होना चाहिए दुबई का वीजा दुबई पहुंचकर नहीं मिलता है दुबई आने के लिए आप को भारत से ही वीजा लाना पड़ता है वीजा लेने का प्रोसेस उतना कठिन नहीं है जितना की लोग समझते है
जो लोग पहली बार दुबई घूमना आना चाहते है उनके मन में कई प्रकार के सबाल होते है जैसे

  • भारत से दुबई कैसे जा सकते हैं?
  • दुबई का वीजा कैसे और कितने दिन में मिल जाता है?
  • दुबई का वीजा कितने रुपये में मिलता है और दुबई जाने का किराया कितना है?

दुबई UAE यानि की यूनाइटेड अरब एमिरेट्स का का एक खूबसूरत शहर है जो की अरब रेगिस्तान के बीच में बसा है। और दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा के लिए फेमश है दुबई एक ऐसा शहर है जिससे लोगो ने बनाया है अगर हम बात करे दुबई और भारत के बीच दुरी की तो भारत और दुबई के बीच लगभग 2500 से 3000 KM के बीच दुरी है दुबई केबल हबाई मार्ग के रास्तें ही जा सकते है दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे ब्यस्त एयरपोर्ट मन जाता है , भारत के कई बड़े शहरो से दुबई के लिए फ्लाइट मिलती है जैसे दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई,चेन्नई, हैदराबाद से दुबई के लिए सीधी उड़ान मिल सकती है।

 

 

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

भारतीय पासपोर्ट धारक हर यात्री को दुबई आने के लिए यूएई वीजा की जरूरत होती है। कई तरह के वीजा होते हैं, जैसे टूरिस्ट वीजा, विजिट वीजा, ट्रांजिट वीजा आदि। यात्रा के उद्देश्य और प्रवास की अवधि के आधार पर वीजा का चयन कर सकते हैं।
अगर आप दुबई घूमने के उद्देश्य से जा रहे हैं तो पर्यटक वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। ठहरने की अवधि के मुताबिक दुबई ई वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। दुबई टूरिस्ट वीजा आमतौर पर सिंगल-एंट्री या मल्टीपल-एंट्री के रूप में उपलब्ध होता है, जो 30 दिन, 60 दिन या 90 दिन का हो सकता है।
अगर हम बात करे की दुबई का Visa कितने का मिलता है या फिर दुबई का Visa मिलने में कितने का खर्चा आता है तो Visa का खर्चा उसके प्रकार पर निर्भर करता है जैसे की ३० दिन का सिंगल एंट्री वीजा लगभग 6,500 रुपये और मल्टीपल एंट्री वीजा 11 हजार रुपये तक में मिल जाता है
वहीं 60 दिनों का सिंगल एंट्री वीजा लगभग 10500 रुपये और मल्टीपल एंट्री के लिए 15800 रुपये लग सकते हैं।
दुबई का Visa अप्लाई करने के लिए दुबई की आधिकारिक वीजा वेबसाइट पर जाकर एक फार्म को भरता होता है। जिसके बाद आमतौर पर 1 सप्ताह के अंदर Visa मिल जाता है जिन लोगो को तत्काल Visa की जरुरत होती है बह लोग एक्सप्रेस वीजा का विकल्प चुन सकते हैं जिसमें 24 घंटे के भीतर आपका वीजा मिल जाता है इसके लिए आप को जायदा फीस देनी पड सकती है |

 

 

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

दुबई वीजा के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट कौन से है?

दोस्तों क्या आप को पता है की आप को दुबई का Visa लेने के लिए किन किन डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ती है दुबई Visa के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आपके पास होनी चाहिए।

  • पासपोर्ट की वैलिडिटी कम से कम 6 महिने होनी चाहिए।
  • व्हाइट बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो
  • फ्लाइट टिक्ट और होटल बुकिंग का प्रमाण।
  • यात्रा के बारे में विवरण।
  • पते का प्रमाण।

दोस्तों दुबई का Visa अप्लाई करने से पहले यह जांच कर ले, की आप के पास सभी जरुरी कागज होने चाहिए | उसके बाद ही एप्लीकेशन फॉर्म भरें दुबई Visa आपको 3 से 4 दिन में मिल जाता है जोकि E – Visa के रूप में मिलता है

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

दुबई का वीजा कितने का है?

दोस्तों, दुबई Visa लेने के लिए हमें Visa का शुल्क देना पड़ता है अगर हम खुद से Visa को अप्लाई करते है तो हमें केबल Visa फीस देनी पड़ती है अगर हम किसी ट्रेवल एजेंट से Visa लेते है तो हमें वीजा शुल्क 6,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच देना पड़ता है आपको बतादें कि, दुबई का विजा शुल्क एक निश्चित अवधि के लिए होती है, यदि आप उस निश्चित अवधि से ज्यादा रहना चाहते हैं तो आपको वीजा शुल्क इससे ज्यादा देनी होगी।

 

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

इंडिया से दुबई जाने का खर्चा कितना है?

यदि हम इंडिया से दुबई जाने के खर्चों में बारे में बात करें तो ओवर-ऑल एक टूरिस्ट विजिटर के रूप में आपका राउंड-ट्रिप किराया लगभग 30,000 रुपये का होगा। यह भी आपके हवाई यात्रा किराए पर निर्भर करता है। इसके अलावा आपको दुबई टूरिस्ट वीजा के लिए 6,000 से 7,000 रुपये लग सकते हैं। 1,000 आपके ट्रेवल इंश्योरेंस के लिए लग सकते हैं। इन सबके अलावा आपको दुबई में घूमने फिरने, जैसे- होटल, परिवहन, भोजन और शॉपिंग जैसे खर्चे शामिल होंगे। कुल मिलाकर इन सभी खर्चों को पूरा करने के लिए, आपके पास कम से कम 75,000 रुपये से अधिकतम राशि होनी चाहिए।

 

दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?
दुबई जाने के लिए वीजा कैसे मिलता है?

 

दुबई वीजा कितने प्रकार का होता है?

दुबई, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। दुबई में दुनिया भर से लोग यहां काम और घूमने के मतलब से आते हैं। दुबई सरकार, लोगो को निम्नलिखित प्रकार के वीजा प्रदान करता है, जहां आप अपनी यात्रा के आधार वीजा प्लान कर सकते हैं।

  • 48 घंटे का वीजा
  • 96 घंटे का वीजा
  • 14 दिन का सिंगल एंट्री शॉर्ट-टर्म वीजा
  • 30 दिन का सिंगल एंट्री शॉर्ट-टर्म वीजा
  • 90 दिन का विजिट वीजा
  • मल्टी एंट्री लॉन्ग टर्म वीजा
    इसके अलावा आप देख सकते हैं:-

टूरिस्ट वीजा –

यह विजा सिर्फ घूमने फीरने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। दुबई के लिए टूरिस्ट वीजा 30 दिनों के लिए जारी किया जाता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि आप अतिरिक्त 30 दिनों और 90 दिनों के लिए, देश को छोड़े बिना, वीजा बढ़ाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रांजिट वीजा –

यह वीजा ज्यादा से ज्यादा 15 दिन के लिए मान्य होता है। यह वैसे समय के लिए जारी किया जाता है, जब किसी व्यक्ति का किसी और देश से कनेंक्टिंग फ्लाइट हो, या किसी को किसी तीसरे देश से होकर गुजरना होता है।

गोल्डन वीजा –

गोल्डन वीजा आपको यूएई में 5 से 10 वर्ष तक रहने की परमिट प्रदान करता है। यह मुख्य रूप से स्टूडेंट्स, डॉक्टर, वैज्ञानिक आदि विदेशियों को यहां रहने, काम करने और रिसर्च करने में सक्षम बनाती है।

 

सारांश

क्या आप भी दुबई घूमने का प्लान बना रहे हैं? यदि हां, तो क्या आप जानते हैं, इंडिया से दुबई जाने का खर्चा कितना है, दुबई का वीजा कितने का है, इत्यादि। इंडिया से दुबई की डायरेक्ट फ्लाइट है, आप अपने प्लान के आधार पर टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इसके लिए आपको पहले दुबई का वीजा लेना होगा, जो आपको दुबई वीजा वेबसाइट से ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा। दुबई वीजा अप्लाई करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट देना होगा जो उपरोक्त भागों में बताया गया है। भारतीयों के लिए दुबई का वीजा शुल्क 6,000 रुपये से 7,000 रुपये के बीच है। दुबई घूमने का सामान्य खर्च, वापस लौटने तक लगभग 65 से 70 हजार के करीब होता है, बाकी खर्च आपके शौक और महंगाई पर निर्भर करता हैं।

डिस्क्लेमर:

प्लान की सुविधाएँ, लाभ और कवरेज भिन्न हो सकते हैं। कृपया ब्रोशर, सेल्स प्रोस्पेक्टस, नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top