Tour Trips Dubai

पहली बार दुबई की यात्रा कैसे करें, जानें कैसे करें तैयारी

How to Travel to Dubai from India for the First Time
How to Travel to Dubai from India for the First Time
हेलो दोस्तों कैसे हो, आशा करता हूँ की आप बहुत अच्छे होंगे क्या आप भी विदेश घूमने का प्लान कर रहे है और आप को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है की आप इसकी तैयारी कैसे करे | तो चलिए आज की इस पोस्ट में, मैं आप की पूरी मदद करने वाला हूँ जब बात आती है विदेश घूमने की तो, हर आदमी का सपना होता है की वो अपनी जिंदगी में एक बार दुबई घूमने जरूर जाये | हर किसी के लिए दुबई घूमना एक सपने से कम नहीं होता है पहली बार दुबई धूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है दुबई की ऊंची ऊंची इमारते और दुबई की सड़को पर हबा से बात करती दुनिया की सबसे महगी कारे कौन नहीं देखना चाहेगा | जो एक बार दुबई घूम कर चला जाता है फिर दुबई की यादों को कभी नहीं भुला पाता है
दोस्तों हम सभी लोग जानते है की किसी भी देश में घूमने जाने के लिए एक अच्छी प्लानिंग की जरुरत होती है अगर आप एक अच्छा प्लान तैयार कर लेते है तो आप का सफर और भी अच्छा हो जाता है | अगर आप अपने परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान बना रहे है तो दुबई से अच्छा और कुछ भी नहीं है | दुबई घूमने जाना उतना भी कठिन नहीं है जितना लोग समझते है लेकिन कैसे जाना चाहिए कब जाना चाहिए, कहाँ पर ठहरना चाहिए, क्या क्या देखे, इन सभी की जानकारी होनी चाहिए अगर आप को इन सभी बातो की कोई जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं आज की इस पोस्ट में, मैं आप को सारी जानकारी देने वाला हूँ

फ़्लाइट और वीज़ा –

How to Travel to Dubai from India for the First Time
How to Travel to Dubai from India for the First Time

किसी भी देश में घूमने जाने के लिए हमारे पास, उस देश का वीजा होना बहुत जरुरी है दुबई एक ऐसा देश है जिसका वीजा आप को पहले से ही अपने देश से लेकर जाना होता है दुबई का वीजा आप ऑनलाइन माध्यम से कही से भी ले सकते है दुबई का वीजा लेने के लिए आपको यूएई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऐप्लाई करना होता है और कुछ कागजात जमा करने होते है इसके बाद आप का वीजा 1 हफ्ते के अंदर आ जाता है दुबई का वीजा लेने के लिए आप के पास ये कुछ कागजात होने जरुरी है जैसे |

  • फ़्लाइट की कन्फर्म टिकट
  • पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज़  फोटो
  • होटल की कन्फर्म बुकिंग
  • आने जाने की कन्फर्म फ्लाइट टिकट

दुबई का वीजा लेने के लिए आप को कम से कम 7 हजार रुपये देने होते है अगर आप दुबई का वीजा लेना चाहते है तो आप किसी भी ट्रेवल कंपनी से वीजा ले सकते है जो की आप को 3 से 4 दिन के अंदर वीजा निकाल कर दे देते है अगर आप हमसे वीजा लेना चाहे तो आप हमसे भी वीजा ले सकते है दुबई आने से लगभग 15 दिन पहले ही आपको वीजा के लिए आवेदन कर देना चाहिए। इससे आप आसानी से चिंतामुक्त हो कर आगे की तैयारी कर पाएँगे।

दोस्तों, अब हम बात करेंगे फ्लाइट की | अगर हमें आने जाने की फ्लाइट सस्ती मिल जाती है तो हमारा काफी जायदा पैसा बच जाता है जिससे हमारे सफर का मजा और भी दुगना हो जाता है फ्लाइट का प्राइस कम, जायदा होता रहता है, इसके लिए आप को आने से पहले ही चेक करके बुक करवा लेनी चाहिए फ्लाइट का प्राइस इस बात पर भी निर्भर करता है की आप कब दुबई घूमने के लिए आ रहे है भारत के सभी मुख्य शहरों जैसे नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और बैंगलोर से आपको दुबई के लिए डायरेक्ट फ़्लाइट आराम से मिल जाती है भारत से दुबई पहुँचने में लगभग 3-4 घंटे का समय लगता है फ्लाइट बुकिंग के लिए आप किसी भी ट्रेवल एजेंट के पास जा सकते है अगर आप खुद से फ्लाइट बुक करना चाहते है तो आप बुकिंग वेबसाइट से डायरेक्ट बुकिंग कर सकते है
दोस्तों जब आप का वीजा और फ्लाइट बुकिंग हो जाती है तब बात आती है की आप दुबई जाने से पहले क्या क्या तैयारी करे दुबई जाने के लिए, जब आप फ्लाइट बुक करते है तब आप को ध्यान से बुकिंग करवानी होती है क्युकी टिकट में जितना किलो सामान होता है उससे जायदा आप नहीं ले जा सकते है | दुबई जाने से पहले आप दुबई के मौसम के बारे में जानकारी कर ले और उसी के हिसाब से कपड़े रखे, आप अपने साथ कुछ जरुरी मेडिसन भी रख ले क्युकी दुबई में मेडिसन बहुत ही जायदा पैसो में मिलती है

दुबई पहुंचने पर आप को कुछ बातो का ध्यान रखना होता है जैसे

दुबई में सार्वजनिक स्थानों पर आप चुम्बन नहीं कर सकते है, यह एक बहुत ही गंभीर अपराध है और अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति इसे देखता है, तो वह आप पर इसकी रिपोर्ट कर सकता हैं और यह कानून द्वारा दंडनीय भी है।
आप दुबई में लाइसेंस प्राप्त रेस्तरां और होटलों में जितना चाहे उतना शराब पी सकते हैं। लेकिन सार्वजनिक रूप में न पिएं, यदि आप सार्वजनिक स्थानों पर नशे में हैं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता हैं।
अगर आप मुस्लिम नहीं हैं तो रमजान के दौरान खा-पी सकते हैं। लेकिन इस दौरान सबके सामने खाने से बचने की कोशिश करें। जब आप होटलों में जाएं तो यह न कहें कि आप बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड हैं। इससे आपको स्थानीय लोगों द्वारा गलत निगाह से देखा जा सकता है।

कहाँ ठहरें?

How to Travel to Dubai from India for the First Time
How to Travel to Dubai from India for the First Time
दुबई में ठहरने के लिए आप होटल बुक कर सकते है होटल को आप इंडिया से या दुबई से कही से भी बुक कर सकते है अगर आप दुबई आने से पहले ही होटल बुकिंग कर लेते है तो आप का सफर और भी सुविधाजनक हो जाता है क्युकी जब आप वीजा अप्लाई करते है तो कभी कभी होटल बुकिंग भी मांग लेते है दुबई में होटल लोकेशन के अकॉर्डिंग प्राइस होता है
दुबई में मरीना और जुमैरा बीच रेसिडेंस, अल बर्षा, डाउनटाउन ,बुर दुबई , देरा एवं द पाम वो मुख्य क्षेत्र हैं जहाँ पर लोग रुकना जायदातर पसंद करते है
अगर आप दुबई की संस्कृति को समझना चाहते हैं तो आप बुर दुबई या देरा में ठहर सकते हैं। ये जगहें एयरपोर्ट के पास हैं और मेट्रो से जुड़ी हुई हैं। यहाँ स्थानीय बाज़ार दैनिक जीवन और ऐतिहासिक शिल्प का अनुभव भी देखने को मिलेगा। आपको यहाँ कम बजट ( तक़रीबन 4000 रुपये प्रति दिन ) में अपार्टमेंट होटल मिल जायेंगे। इन क्षेत्रों में जायदातर प्रवासी भारतीय रहते हैं तो अगर आपका दिल, घर का खाना खाने को हो तो आपको यहाँ पर भारतीय भोजन भी ढूँढने में कठिनाई नहीं होगी। अगर आप के पास बजट की कमी नहीं है और आप एक लक्ज़री लाइफ का मजा लेना चाहते है तो आप डाउनटाउन और मरीना जैसी जगह पर होटल बुक कर सकते है जहाँ से आप बुर्ज ख़लीफ़ा के साथ-साथ दुबई के सभी आधुनिक इमारतें के व्यू को देख सकते है ये सभी जगह शॉपिंग और पर्यटन के लिए हिसाब से लाजवाब है पर साथ ही साथ इनकी कीमत भी काफी जायदा होती है यहाँ पर आपको 10,000 रूपए से होटल के रूम प्रति दिन के हिसाब से मिल जाते है यदि आप अपने होटल के कमरे से बुर्ज ख़लीफ़ा का नज़ारा चाहते हैं तो आप को इन जगहों पर ही होटल लेना चाहिए
अगर आप के पास बजट की कमी नहीं है और आप एक लक्ज़री लाइफ का मजा लेना चाहते है तो आप डाउनटाउन और मरीना जैसी जगह पर होटल बुक कर सकते है जहाँ से आप बुर्ज ख़लीफ़ा के साथ-साथ दुबई के सभी आधुनिक इमारतें के व्यू को देख सकते है ये सभी जगह शॉपिंग और पर्यटन के लिए हिसाब से लाजवाब है पर साथ ही साथ इनकी कीमत भी काफी जायदा होती है यहाँ पर आपको 10,000 रूपए से होटल के रूम प्रति दिन के हिसाब से मिल जाते है यदि आप अपने होटल के कमरे से बुर्ज ख़लीफ़ा का नज़ारा चाहते हैं तो आप को इन जगहों पर ही होटल लेना चाहिए मरीना और अल बर्षा ऐसे क्षेत्र है जहाँ आपको 3 से 5 स्टार होटल एवं अपार्टमेंट बजट होटल मिल जायेंगे। जबकि पाम जुमैरा दुबई का सबसे आलिशान क्षेत्र है जहाँ प्रतिदिन ठहरने की क़ीमत रूपए 18000 से शुरू होती है। आप अपने बजट और पसंद के अनुसार आप अपने होटल का चयन कर सकते हैं। दुबई में आपको परिवार के साथ ठहरने के लिए कई होटल मिल जाएँगे जिनमें आप रहकर दुबई की यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

कैसे घुमें दुबई?

How to Travel to Dubai from India for the First Time
How to Travel to Dubai from India for the First Time
दोस्तों अब मैं आप लोगों को 5 दिनों का प्लान बता रहा हूँ जिससे आप दुबई को और अच्छे से घूम सकते है दोस्तों मेरा आप से अनुरोध है की आप को अगर मेरा लेख पसंद आता है तो कमेंट में अपना जबाब देकर मेरा हौसला जरूर बढ़ाए | तो चलिए शुरू करते है

1 दिन :

दोस्तों जब आप पहले दिन दुबई पहुंचते है तो आप शाम के समय Marina Dhow Cruise या फिर आप Creek Dhow Cruise घूमने के लिए जा सकते है मरीना Dhow Cruise की कीमत थोड़ी जायदा होती है क्रीक Dhow के मुकाबले में , शाम का डिनर भी आप को Dhow पर करने का मौका मिल जाता है जिससे आप का पहले दिन का डिनर का खर्चा भी बच जाता है अगर आप दुबई जाते है तो इस का मजा लेना न भूले

2 दिन :

दोस्तों दूसरे दिन आप थोड़ा लेट सोकर उठ सकते है उसके बाद आप अपना दुबई सिटी टूर कर सकते है जिसमे आप दुबई के शहर के बारे में जानते है जैसी दुबई किस तरह बना हुआ है यहाँ के पुराने घरो को भी आप देख सकते है दुबई सिटी टूर में कई सारी जगहों पर आप को ड्राइवर लेकर जाता है जैसे गोल्ड सुक, दुबई फ्रेम ,अल सीफ, बुर्ज अल अरब, पाम जुमेराह, अटलांटिस होटल, शेख जायेद रोड, गोल्ड और स्पाइस मार्केट आदि , दुबई का सिटी टूर करने के बाद आप दुबई के किसी भी जगह पर आप दिन का लंच का सकते है उसके बाद आप शाम में दुबई मॉल घूमने के लिए जा सकते है दुबई मॉल में आप शॉपिंग कर सकते है , दुबई फाउंटेन का मजा ले सकते है उसके बाद आप बुर्ज खलीफा के घूमने जा सकते है बुर्ज खलीफा से आप दुबई को ऊपर से देख सकते है उसके बाद आप अपने होटल के किसी नजदीक जगह से अपने अपना डिनर कर ले उसके बाद आप अपने होटल में जाकर आराम करे इस तरह आप का दूसरा दिन पूरा हो जाता है

3 दिन :

दोस्तों आप तीसरे दिन की शुरुआत डेजर्ट सफारी से कर सकते है डेजर्ट सफरी का समय दिन के 2 से 3 पर शुरू होता है उससे पहले आप अपना लंच कर ले अगर आप मेरी बात माने तो आप को अपना लंच दिन के 12 बजे तक कर लेना चाहिए क्युकी डेजर्ट सफारी में जब आप Dune Washing करेंगे तो आप को कोई परेशानी नहीं होगी , अगर आप ने जायदा खाना खा लिया तो Dune washing में हमें उल्टी होने का खतरा बना रहता है शाम को ड्राइवर आप को डेजर्ट सफारी के कैंप में लेकर जाता है जहाँ पर आप कई प्रकार के मनोरंजन का आनंद लेते है और शाम का डिनर भी आप कैंप में ही करते है इसके बाद आप शाम के 9 बजे होटल बापस आ जाते है इस तरह आप का 3 दिन भी पूरा हो जाता है

4 दिन :

दोस्तों चौथे दिन आप अपने हिसाब से घूम सकते है कुछ लोग इस दिन दुबई के फेमश जगहों पर घूमने के लिए जाते है तो कुछ लोग मॉल से शॉपिंग करने जाते है इस दिन आप मीना बाजार घूमने जा सकते है , गोल्ड मार्किट से गोल्ड की शॉपिंग कर सकते हो या फिर अगर आप की अगले दिन भारत जाने की फ्लाइट लेट शाम में है तो आप चौथे दिन आप कोई भी एक्टिविटी करने जा सकते है और शॉपिंग 5 बे दिन कर सकते है

5 दिन :

ये दिन भारत बापस जाने का होता है मन तो करता है की अभी तो बहुत कुछ रह गया है जिसे घूमना बाकि है पर समय और पैसे दोनों इस बात की इजाजत नहीं देते की आप और जायदा दिन तक रुक सकते | लेकिन आप जाते जाते दुबई से बहुत सारी प्यारी प्यारी यादों को अपने साथ सजोकर ले जाते है अगर आप के पास इस दिन कुछ समय मिलता है तो आप अपने होटल के नजदीक Day 2 Day सुपर मार्किट जरूर जाये, आशा करता हूँ दोस्तों ये लेख आप को पसंद आया होगा

टिप्स :

  • घर से इतना जल्दी निकलें कि आप कम के कम एक 3 घंटे पहले airport पहुँच जाएँ। सब का पहचान पत्र ले जाना न भूलें। वहाँ प्रवेश करते ही अपनी airline का काउंटर ढूँढें और वहाँ जा कर अपनी boarding करा लें।
  • Airport में चेकिंग रेल के मुक़ाबले बहुत ज़्यादा होती है। अपना समय बचाने के लिए अपना फ़ोन, लैप्टॉप और उनके चार्जर दी हुई ट्रे में रख दीजिए और अपनी तलाशी की प्रतीक्षा क़तार में कीजिए।
  • फ्लाइट में कर्मचारियों की बातों को ध्यान से सुनें। वे आपको उड़ान से पहले कई चीज़ें बताएँगे जिससे आप दुर्घटना के समय बच सकते हैं।
  • एक-दो toffee जैसे eclairs वगरह भी ले जाएँ जिसे अगर आपके कान में दर्द हो तो आपको अधिक असुविधा न हो। धरती से कुछ किलॉमेटर ऊपर हवा का दबाव काम होता है जिसके कारण आपके ख़ून का दबाव का असर आप पर बढ़ जाता है।
  • आपने अगर पहले से खाने वाला टिकट कराया हुआ है तो ठीक, नहीं तो खाना घर से ले कर जाएँ क्योंकि प्लेन पर उपलब्ध खाना कोई बहुत किफ़ायती नहीं होता। अगर खाने के साथ वाला टिकट है तो अपना बोर्डिंग पास संभाल कर रखें।
  • यह सुनिश्चित कर लें की आपकी airline प्रति व्यक्ति कितना सामान लाने देती है और उससे कम ही ले जाएँ क्योंकि ज़्यादा ले जाने पर आपको एक्स्ट्रा ख़र्च करना पड़ सकता है।
  • यदि कोई सामान (जैसे सूट्केस) आपने airline को रखने के लिए दे दिए हैं तो लैंडिंग के वक़्त ध्यान से सुनें की आपका सामान आपको किस बेल्ट स. पर मिलेगा।
  • शराब वगरह न ही ले जाएँ तो अच्छा होगा। अगर ले जाना ज़रूरी है तो पता लगा लीजिए यदि आप जहाँ जा रहें हैं वहाँ शराब जा सकती है और यदि आपकी airline यह ले जाने देती है या नहीं।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top